शादी के लिए लड़किया की उम्र कम क्यों रखी गई हे क्या हे इसका कारण

रिलेशनशिप या शादी में जनरली लड़कों को कम उम्र की लड़कियां चाहिए होती है क्योंकि वो एक सोशल स्टिग्मा बना दिया गया ! अगर कानून के हिसाब से देखा जाए तो उसमे भी इसी तरीके से हमारे कानून ने कर रखा है की शादी की उम्र लड़कों के लिए 21 साल हैतो लड़कियों के लिए 18 साल है !तो एक इसको जनरलाइज कर दिया गया है की लड़के की उम्र हमेशा से ज्यादा होगी और लड़की की उम्र हमेशा से कम होगी और उसी हिसाब से समाज भी देखता है ! यह बेसिकली केलकुलेटड एक अप्रोचहै की आप एक ऐसे व्यक्ति को जिन्दगी में लेकर आएँगे जिसके उपर आप डोमिनेट कर सके !
एक तो यह लगता है की बड़ी उम्र का लड़का थोडा ज्यादा जिम्मेदार होगा दूसरा यह लगता है की लड़की बड़े उम्र के लड़के की सुनेगी क्योंकि वो बड़ा है उम्र में !एक और भी बजहहोती है की लड़कियां जल्दी मेच्योर हो जाती है जल्दी शायद !मेरे खुद की एक बहुत अच्छी दोस्त थी वो उम्र में बहुत ज्यादा है और अभी भी उसकी शादी नही हो पा रही है क्योंकि जनरली लोग उसको यह बोल रहे है की तुम उम्र में बहुत ज्यादा हो और हमे तो 26-27 की चाहिए ! मतलव 20 से 30 में गए तो वो ओह माय गॉड हो जाता है !क्योंकि सोसाइटी सोचेगी की अगर वो 30 पार है 31 पार है तो पहले से ही सोच लेंगे की इसकी तो उम्र इतनी ज्यादा है और क्या बजह रही ? समाज में रिश्ते में बराबरी का भाव बिलकुल भी नही है तो आप हमेशा महिला को अपने से निचा मानते है अपने से कमजोर मानते है !
अब इस कमजोरी को प्रूफ करने के लिए आप यह चाहते है की वो महिला आपसे उम्र में भी कम हो , आपसे हर उस चीज में कम हो जो की समाज देखता है बराबरी के लिहाज से !लड़के 30-32 के बाद भी शादी कर सकते है कहते है की जब में पूरा स्टेबल हो जाऊँगा करियर में तब उसके बाद शादी कर लूँगा ! क्या यही चीज लड़की भी कर सकती है न ! चीजें बहुत तेज़ी से बढ़ रही है तो लड़कियां कम उम्र के लड़के भी ढूढ़ रही है जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा का अगर उदाहरण ले लें ! इतने बड़े देश में इतनी बड़ी आबादी में प्रियंका चोपड़ा या फिर आप दिल्ली मुंबई की लड़कीयों से ट्रेंड सेट नही कर सकती है !
पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है की किसी को शायद ज्यादा उम्र के लोग पसंद हो और किसी को बराबरी का दोस्त चाहिए तो वो उसके लिए ठीक है और किसी को शायद उम्र में छोटा लड़का चाहिए !लेकिन सबसे जरुरी चाहिए समझदारी अगर आपका कनेक्शन बन रहा है न अपने हमउम्र से या अपने से थोड़े से बड़े एज के या छोटे एज केतो फिर वो लड़का है बस !दिल की उम्र पर डिपेंड करता है ! उम्र पर नही !